Ticker

6/recent/ticker-posts

Blogger में Dropdown Menu कैसे बनाये? How to Add Submenu in Blogger Hindi

दोस्तों अगर आपने Blogger पर Website Create कर ली है तो आप जरूर चाहोगे कि आपकी Site User Friendly हो, जिससे Visitors आपकी Website पर आसानी से अलग-अलग Posts और Categories तक पहुंच सकें। इसके लिए आपको अपनी Site को सही तरीके से Customize करना पड़ेगा।

और आज हम आपको इस Post में Blogger Site में Responsive Dropdown Menu, Sub Menu, Dropdown Menu Bar कैसे Add करते हैं, यह बताएंगे। इससे आपकी Site का Navigation अच्छा रहेगा और Visitors को अपनी जरूरत की Post या Category ढूंढने में आसानी होगी।

आमतौर पर देखा गया है कि New Blogger Website तो Create कर लेते हैं, पर Theme को User Friendly तरीके से Customize नहीं करते। अगर Website पर बहुत सारी Posts और Categories हैं तो बिना सही Navigation के Visitors के लिए जरूरी Content ढूंढना मुश्किल हो सकता है।

इसलिए आज हम आपको Detail में बताएंगे कि Blogger Website में Menu Bar, Sub Menu और Dropdown Menu Bar कैसे Add करते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

Blogger में Dropdown Menu, Sub Menu Bar कैसे Add करते हैं?

Menu Bar होता क्या है?

दोस्तों आपने देखा होगा जब भी हम किसी Site के Home Page पर Visit करते हैं तो हमें Top पर कुछ Menus Show होते हैं, जिनमें से अगर आप किसी भी एक Menu पर Click करते हैं तो आप उस Category, Page या Label पर पहुंच सकते हैं।

उदाहरण के लिए अगर आपकी Website पर Blogging से Related बहुत सारी Posts हैं तो आप Blogging नाम से एक Menu बना सकते हैं। जब कोई Visitor Blogging Menu पर Click करेगा तो वह आपकी Blogging से Related Posts तक आसानी से पहुंच सकता है।

इससे Visitor को आपकी Site पर जरूरी Content ढूंढने में आसानी होती है और Website का Navigation भी अच्छा रहता है।

Dropdown Menu Bar / Sub Menu Bar क्या है?

दोस्तों अगर आपने किसी भी Category में बहुत सारी Related Posts लिख रखी हैं तो ऐसी Category को आप Site के Menu में Add कर सकते हैं और उसी Main Menu के अंदर Sub Menu बना सकते हैं, जिसको Dropdown Menu भी कहा जाता है।

Example: आपको मेरी ही Site के Top पर Blogging नाम से एक Menu Show हो रहा होगा। जब आप उस पर Click या Hover करेंगे तो आपको उसके अंदर अलग-अलग Options दिखाई दे सकते हैं।

अगर आप उसमें से किसी भी Option पर Click करेंगे तो आप उसी Category या Page पर पहुंच जाएंगे।

यह देखने में अच्छा लगने के साथ-साथ Visitor को सही Content तक पहुंचने में भी मदद करता है।

Blogger Site में Menu Bar कैसे Add करें?

  1. सबसे पहले आपको Blogger.com में जाना है।

  2. उसके बाद आपको Layout के Option पर Click करना है।

  3. अब आपको Main Menu ढूंढना है जो कि आपको Theme के Layout के हिसाब से Top में या किसी दूसरे Section में मिल सकता है। अलग-अलग Themes में Layout थोड़ा अलग हो सकता है।

  4. अगर Main Menu में पहले कुछ Add है और आप उसे रखना नहीं चाहते तो आप उसे Remove कर सकते हैं।

  5. उसके बाद आपको Add A New Item पर Click करना है।

  6. अब Site Name में अपनी पसंद का Category या Label Name लिखना है। जैसे मैंने अपनी Site में Blogging Name दिया है।

  7. अब Site URL में उसी Category, Label या Page का URL Paste करना है, ताकि कोई भी उस Menu पर Click करे तो वही Page या Category Open हो।

  8. इसी तरह आपको बाकी सभी जरूरी Categories या Pages के Menu Add करने हैं। इतना करने के बाद Save पर Click करें।

  9. इसके बाद Layout के Save Option पर Click कर देना है।

  10. इतना करने के बाद अपनी Website को Refresh करें। अब आपको अपनी Site पर Top में Menu दिखाई देने लगेंगे।

  11. इस तरह से आप अपनी Website पर सभी Main Menu Add कर सकते हैं।

Blogger Site में Sub Menu कैसे Add करें?

दोस्तों आपने अभी Main Menu Add करना सीखा है। अब इसी Menu के अंदर हम Sub Menu Add करेंगे।

  1. आपको Blogger Dashboard में जाना है।

  2. उसके बाद Layout पर Click करना है।

  3. फिर Main Menu पर Click करना है। कुछ Themes में सिर्फ Menu नाम से लिखा हो सकता है।

  4. Menu के आगे आपको Pencil/Edit का Option मिलेगा, उस पर Click करें।

  5. फिर आपको वो सभी Menus Show होंगे जो आपने अभी Add किए हैं। इसमें से जिस Main Menu के अंदर आप Sub Menu Add करना चाहते हैं, उसे Select करें।

  6. उसके बाद Add A New Item पर Click करना है और Site Name में अपने Sub Menu का नाम लिखना है। कुछ Themes में Sub Menu बनाने के लिए Name के आगे Underscore लगाने का तरीका होता है। अगर आपकी Theme में यह तरीका दिया गया है तो आप इस तरह लिख सकते हैं: _Blog

  7. इसके बाद Site URL में उस Category, Label या Page का URL Paste करें।

  8. फिर Save पर Click करें।

  9. अब आपके द्वारा Add किया गया Menu दिखाई देगा। अगर वहां Up & Down Arrow दिए गए हैं तो उनकी मदद से इस Menu की Position Change कर सकते हैं। इसे उस Main Menu के नीचे रखें जिसके अंदर आप इसका Sub Menu बनाना चाहते हैं।

  10. फिर Save पर Click करें और उसके बाद Layout के Save Option पर भी Click करें।

  11. इतना करने के बाद अपनी Site को Open करके देखें। अगर आपकी Theme Sub Menu को Support करती है तो आपका Dropdown Menu Bar दिखाई देने लगेगा।

इसके बाद आप अपनी Site पर Visit करके देख लें कि Menu, Dropdown Menu Bar और Sub Menu Bar सही से लगे हैं या नहीं।

Menu Add करने के बाद इन चीजों को जरूर Check करें

Menu Add करने के बाद अपनी Website को Mobile और Desktop दोनों पर Open करके जरूर देखें।

साथ ही:

  • सभी Menu Links सही Page या Category पर जा रहे हैं या नहीं।

  • Dropdown Menu सही तरीके से Open हो रहा है या नहीं।

  • Mobile में Menu ठीक से दिखाई दे रहा है या नहीं।

  • किसी Link पर Click करने पर 404 Error तो नहीं आ रहा।

  • Menu बहुत ज्यादा बड़ा या Confusing तो नहीं हो रहा।

ध्यान रखें कि Menu या Dropdown Menu Add करने से आपकी सभी Posts Google में Rank नहीं होंगी। इसका मुख्य काम Visitors को आपकी Website के अलग-अलग Pages और Categories तक आसानी से पहुंचाना है।

इसी तरह सिर्फ Menu Add करने से Google AdSense Approval की Guarantee भी नहीं होती। Website का Navigation अच्छा होना जरूरी है, लेकिन AdSense के लिए Content और दूसरी जरूरी requirements भी होती हैं।

Blogger में Pages और Labels के बारे में आप Google की Official Help भी देख सकते हैं:

Blogger Pages Help

Blogger Labels Help

निष्कर्ष

दोस्तों इस Post में हमने आपको बहुत ही आसान तरीका बताया है कि आप Blogger Website में Menu Bar, Dropdown Menu Bar और Sub Menu Bar कैसे Add कर सकते हैं।

अगर आपकी Website पर बहुत सारी Categories और Posts हैं तो आप उनके हिसाब से Menu और Sub Menu Add कर सकते हैं, जिससे Visitors को आपकी Website पर जरूरी Content ढूंढने में आसानी होगी।

अगर फिर भी आपको Dropdown Menu Bar लगाने में कोई दिक्कत आती है तो आप नीचे दिए गए Comment Section में अपना सवाल पूछ सकते हैं, हम आपका उत्तर जरूर देंगे।

अगर आपको इस Post से कुछ सीखने को मिला है तो आप अपने Blogger दोस्तों के साथ यह Post जरूर Share करें।

Post a Comment

0 Comments

Copyright © Famous Hindi Quotes | Designed by Monika